ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

बजट सत्र को लेकर आज बनेगी रणनीति, NDA और कांग्रेस विधानमंडल दल की होगी बैठक

PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सदन में किन मुद्दों पर किस रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाए इस पर चर्चा के लिए आज जनता दल यूनाइटेड

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सदन में किन मुद्दों पर किस रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाए इस पर चर्चा के लिए आज जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक होगी। जेडीयू नेता और राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर शाम 6:30 बजे से जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 


जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक के तुरंत बाद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी। जिसमें जेडीयू के विधायकों, विधान पार्षदों के अलावे बीजेपी और एलजेपी के भी सदस्य शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विधानमंडल दल की बैठक में सदन के नेता विधायकों और विधान परिषदों को यह बताएंगे कि राज्य हित के मुद्दे पर सदन में चर्चा की जाए। 


कांग्रेस विधानमंडल दल की भी आज अहम बैठक होगी। बजट सत्र में रणनीति को लेकर कांग्रेस के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक पार्टी के मुख्य सचेतक और विधायक राजेश कुमार के आवास पर आयोजित होगी। विधायक राजेश कुमार के भूतनाथ रोड स्थित आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता