ब्रेकिंग
जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

UPSC Result: बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी, दूसरे ही प्रयास में मिली सफलता; हासिल किया 102वां रैंक

UPSC Result: हाजीपुर के अभिषेक चौहान ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दूसरे प्रयास में 102वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई। घर से तैयारी कर उन्होंने छोटे शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा पेश की।

upsc result 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें एक बार फिर बिहार के युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। हाजीपुर निवासी अभिषेक चौहान ने अपने दूसरे ही प्रयास में 102वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। परिणाम घोषित होने के बाद से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


अभिषेक के पिता अभय कुमार सिंह हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज में फिलॉसफी के प्रोफेसर हैं और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में कुल सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। खास बात यह है कि अभिषेक ने अपनी पूरी तैयारी हाजीपुर के दिघ्घी पश्चिमी स्थित घर से ही की। इस दौरान उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, इसलिए अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।


अभिषेक ने दसवीं तक की पढ़ाई पुरुलिया के रामकृष्ण मिशन स्कूल से की, जबकि 12वीं की पढ़ाई हाजीपुर से पूरी की। 12वीं के दौरान ही उन्होंने आईआईटी की परीक्षा पास कर ली थी। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया और घर लौट आए।


हाजीपुर में रहकर उन्होंने किताबों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की और आखिरकार कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। अभिषेक मूल रूप से समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के रहने वाले हैं। उनके दादा गया सिंह राजा जान पंचायत के लगभग 25 वर्षों तक मुखिया रहे थे।


परिवार में उनकी बड़ी बहन मेधा चौहान हैं, जो पीएचडी कर रही हैं और उनकी शादी हो चुकी है। वहीं उनकी मां अनुराधा राजपूत बताती हैं कि उन्होंने बेटे की हर जरूरत का ख्याल रखा और पढ़ाई के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी। अभिषेक को अपनी मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है, इसलिए वह रोज उनके पसंद का खाना बनाती थीं। जूलॉजी विषय से यूपीएससी परीक्षा में मिली यह सफलता इस बात की मिसाल है कि छोटे शहर और सीमित संसाधनों के बावजूद भी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता