ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते

बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बड़ा उलटफेर हुआ है। करीब 30 साल से विधान पार्षद रहे बीजेपी के नवल किशोर यादव को आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने हरा दिया। डॉ. संजीव ने करीब 900 वोटों से जीत का दावा किया और इसे शिक्षक समाज की बड़ी जी

Bihar MLC Election Result: RJD's Dr. Sanjeev Kumar defeats BJP's Nawal Kishore Yadav in Patna Teacher Constituency after 30 years
RJD Candidate Dr. Sanjiv Kumar defeated BJP's Nawal Kishore Yadav in MLC Election
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना शिक्षक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. लगातार तीन दशक से विधान पार्षद बीजेपी के नवल किशोर यादव चुनाव हार गये हैं. आऱजेडी के उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने जीत हासिल कर लिया है. नवल किशोर यादव की हार बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.



डॉ संजीव बोले-महिषासुर को हरा दिया

रात के करीब तीन बजे मतगणना हॉल से बाहर निकले आऱजेडी के उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पहले से कह रहा था कि शिक्षक समाज इस बार महिषासुर का वध करेगा. ये काम पूरा हो गया. नवल किशोर यादव अताताई थे. लूट-पाट और गुंडागर्दी के अलावा कुछ औऱ नहीं किया. शिक्षक समाज ने उन्हें जवाब दे दिया.



पूरी सरकार फेल हुई

डॉ संजीव ने कहा कि ये अधर्म पर धर्म की जीत है. 30 साल से नवल किशोर यादव फर्जी वोटर के सहारे चुनाव जीत रहे थे. इस दफे भी पूरी सरकार नवल किशोर यादव को किसी तरह जीत दिलाने में लगी थी. बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर बनाये गये. इसके बावजूद भी शिक्षकों ने किला फतेह कर लिया.


डॉ संजीव ने कहा कि इस चुनाव में हमने बिहार सरकार से लड़ाई जीती है. बिहार सरकार ने क्या-क्या नहीं किया. सारी पुलिस को मेरे पीछे लगा दिया गया. लेकिन पूरी सल्तनत से हमने लड़ाई जीती है. ये बहुत बड़ी जीत है. 




आने वाले दिनों में नया समीकरण बनेगा

डॉ संजीव ने कहा कि ये छोटा चुनाव नहीं है. इसका बडा असर पड़ेगा औऱ आने वाले दिनों में बिहरा में नया समीकरण तैयार होगा. सरकार को पता चलेगा कि उसके जुल्म के सामने लोग अब झुकने वाले नहीं हैं. शिक्षकों ने बता दिया कि ये सरकार फर्जी है. अब इसका कोई दांव-पेंच नहीं चलने वाला है.




करीब 900 वोट से जीत का दावा

डॉ संजीव ने कहा कि उन्होंने करीब 900 वोट से जीत हासिल की है. हालांकि मतगणना को लेकर चुनाव आय़ोग या प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन बीजेपी कैडिडेट नवल किशोर यादव के ज्यादातर समर्थक काउंटिंग सेंटर छोड़ कर जा चुके थे. 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता