ब्रेकिंग
EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा

बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर

बिहार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर 1,273 वोटों के साथ आरजेडी उम्मीदवार से 2 वोटों की मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

Bihar MLC Election 2026
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड की गिनती के बाद नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 1,271 वोट प्राप्त हुए हैं।




इस तरह बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर अपने प्रतिद्वंद्वी से महज 2 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब अगले राउंड की मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हैं।



बीजेपी उम्मीदवार नवल यादव पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से पांच बार एमएलसी रह चुके हैं जबकि डॉ. संजीव परवत्ता से जेडीयू के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद वह आरजेडी में शामिल हो गए थे। इस बार वह एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं।




उधर, तिरहुत से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। एलिमिनेशन राउंड की मतगणना के बाद नरेंद्र प्रताप सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 2,351 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र प्रताप सिंह ने 594 वोटों के अंतर से बढ़त हासिल की है। हालांकि, परिणाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।




वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय की जीत की खबर है। मतगणना के बाद उनकी जीत तय बताई जा रही है, हालांकि निर्वाचन अधिकारी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डॉ. सुरेश प्रसाद राय का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, जनता दल (यूनाइटेड) के घनश्याम राय और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. कुंवर राय उर्फ कुमर राय से था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता