ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने मतगणना में हो रही देरी पर उठाए सवाल, गड़बड़ी की जताई आशंका

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना के बीच RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने देरी और CCTV कैमरे नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।

Bihar MLC Election
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग के बाद आज मतगणना है। इस दौरान काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा हुआ है। हंगामे के बीच आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे और मतगणना में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई है।




पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में हमलोगों ने चुनाव आयोग को जानकारी दे दी है लेकिन वह भी कोई काम नहीं कर रहा है। यह वोट चोरी का मामला दिख रहा है। इसपर चुनाव आयोग को एक्शन लेना चाहिए।




उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में पारदर्शिता चाहते हैं तो वहां सीसीटीवी लगवाया जाए। मैंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है। अगर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाता है तो इसका मतलब है कि आप निष्पक्ष चुनाव करा रहे हैं और नहीं तो आपकी मंशा खराब है।




आरजेडी उम्मीदवार ने कहा कि स्थिति संदिग्ध है। अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं हुआ है। स्थिति गड़बड़ है और आउट ऑफ द वे जाकर काम किया जा रहा है। अभी सिर्फ बंडल बनाने का काम ही चल रहा है। काउंटिंग का प्रोसेस स्लो है और व्यवस्था ठीक नहीं है।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता