ब्रेकिंग
दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा

ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी

पांच महीने की गर्भवती गुड़िया की हत्या के मामले में ननद पूर्णिमा पर तीन लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, रकम कम पड़ने पर गहने गिरवी रखे गए। कथित सुपारी किलरों की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ननद भौजाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आई है। जहां 5 महीने की गर्भवती महिला गुड़िया की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतका की ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा ने पूछताछ के दौरान तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की बात कबूल की है। 


आरोप है कि प्रेम संबंध उजागर होने के डर से इस वारदात की साजिश रची गई। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।


सरकारी आवास में हुई थी गर्भवती महिला की हत्या

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के चांदबाड़ी गांव की रहने वाली 28 वर्षीय गुड़िया, अपने पति चमनलाल के साथ रहती थी। वह कुछ समय से देवरिया के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात अपनी ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा के सरकारी आवास में रह रही थी। यह आवास सीएचसी परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात गुड़िया की गला दबाकर और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की मां लालती देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति चमनलाल, सास उर्मिला देवी, ननद पूर्णिमा, जेठ अभिमन्यु और जेठानी बनदेवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।


तीन लाख की सुपारी देने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान ननद पूर्णिमा समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पूर्णिमा पर सुपारी देकर हत्या कराने की बात कबूल करने का दावा किया गया है। पुलिस अब कथित सुपारी किलरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश में एक करीबी व्यक्ति की भी भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसी ने कथित सुपारी किलरों से संपर्क कराया और परिवार के लोगों की मुलाकात कराई। सुपारी की रकम जुटाने में कमी पड़ने पर आभूषण गिरवी रखकर पैसे जुटाए जाने की बात भी सामने आई है।


प्रेम संबंध उजागर होने का था डर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्णिमा का एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि गुड़िया ने दोनों को कई बार साथ देख लिया था और इस संबंध के बारे में परिवार को बताने की बात कही थी। इसी बात को लेकर प्रेम संबंध उजागर होने का डर था और इसी वजह से हत्या की साजिश रचने का आरोप है।


फिलहाल पुलिस कथित सुपारी किलरों की तलाश कर रही है। मामले में सभी आरोपों की पुष्टि जांच और आधिकारिक पुलिस खुलासे के बाद ही हो सकेगी।