ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR

Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..

बिहार में टेंडर के लिए फर्जी वर्क सर्टिफिकेट देने के मामले में पथ निर्माण विभाग ने कटिहार के ठेकेदार अमित कुमार गुप्ता को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया। जलपाईगुड़ी PWD से सत्यापन में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई की।

Bihar Road Construction Department, Bihar PWD News, Amit Kumar Gupta Contractor, Fake Work Certificate, Contractor Blacklist Bihar, Bihar Tender Scam, Darbhanga Road Repair, Jainagar Road Division, Ja
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के एक ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगा दिया. पथ निर्माण विभाग ने जब पड़ोसी राज्य में भेजकर ठेकेदार के सर्टिफिकेट की जांच कराई, तब वो फर्जीवाड़ा पकड़ी गई। इसके बाद उक्त संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. 


पथ निर्माण विभाग ने संवेदक अमित कुमार गुप्ता के लाईसेंस को दस वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है. दरअसल, संवेदक के खिलाफ पथ प्रमंडल जयनगर के कार्यपालक अभियंता ने 10 जुलाई 2026 को रिपोर्ट किया था. जिसमें कहा गया है कि दिल्ली मोड-दरभंगा से बनवरापट्टी तक सड़क मरम्मति कार्य में संवेदक ने वर्क प्रमाण पत्र दिया था. जब कार्यपालक अभियंता ने पीडब्लूडी जलपाईगुड़ी से सत्यापन कराया तो रिपोर्ट दिया कि, जो प्रमाण पत्र दिया गया है वो फर्जी है. 


इस आलोक में पथ निर्माण विभाग ने संवेदक अमित कुमार गुप्ता को गलत जानकारी देकर बरगलाने के मामले में दोषी पाया गया है. इस आरोप में विभाग ने कटिहार के रहने वाले ठेकेदार अमित कुमार गुप्ता के ठेकेदारी लाईसेंस को 10 वर्षों के लिए कालीकृत कर दिया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता