ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड

Bihar Viral Video: बिहार के गोपालगंज में राजस्व विभाग से जुड़ा डोंगल के अनधिकृत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आखिर...

राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: गोपालगंज के बरौली अंचल में राजस्व कर्मचारी के डोंगल के अनधिकृत इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक निजी व्यक्ति द्वारा राजस्व कर्मचारी के डोंगल का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई थी.


वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया. वीडियो में एक निजी व्यक्ति द्वारा राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह के डोंगल का इस्तेमाल किए जाने का आरोप सामने आया था. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई.


जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर त्वरित जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया. रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की.


निलंबन अवधि के दौरान हरेंद्र साह का मुख्यालय अंचल कार्यालय, भोरे निर्धारित किया गया है. प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.


तीन दिनों में देना होगा आरोप पत्र

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व कर्मचारी के खिलाफ साक्ष्य सहित आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए तीन दिनों के भीतर आरोप पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है. विभागीय जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और जिम्मेदारियों की भी पड़ताल की जाएगी.


राजस्व कर्मचारियों के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले डोंगल के अनधिकृत इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद विभाग में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आगे होने वाली कार्रवाई पर नजर है.