ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया

तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर बीजेपी समर्थित नरेंद्र प्रताप सिंह ने 2,945 वोट हासिल किए, जबकि निर्दलीय भूषण झा को 2,351 वोट मिले। नरेंद्र प्रताप सिंह 594 वोटों के अंतर से आगे रहे। औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है। एमएलसी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतगणना पूरी हो गई है।


तिरहुत से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। एलिमिनेशन राउंड की मतगणना के बाद नरेंद्र प्रताप सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 2,351 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र प्रताप सिंह ने 594 वोटों के अंतर से बढ़त हासिल की है। हालांकि, परिणाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।


तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दौरान कई राउंड तक उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी रहा। अंतिम गणना में नरेंद्र प्रताप सिंह ने निर्दलीय भूषण झा को पीछे छोड़ दिया।


बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बीच तिरहुत शिक्षक सीट का परिणाम सामने आया है। औपचारिक घोषणा के बाद जीत की स्थिति आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।