ब्रेकिंग
ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...

Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...

Bihar Vigilance Department: बिहार के मधुबनी में निगरानी विभाग की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। यातायात डीएसपी सुजीत कुमार को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। आखिर किस मामले में रिश्वत...

Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Vigilance Department: मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात डीएसपी सुजीत कुमार को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने मधुबनी स्थित यातायात डीएसपी के कार्यालय में छापेमारी की. इसी दौरान डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया. निगरानी टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान डीएसपी काफी परेशान नजर आए और जमीन पर लेटकर रोने लगे. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि निगरानी विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही हो सकेगी.


यातायात डीएसपी जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी के खिलाफ निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की खबर सामने आते ही जिले में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस विभाग में भी इसे लेकर हड़कंप की स्थिति है.


निगरानी विभाग की टीम अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. रिश्वत की रकम किस काम के लिए मांगी गई थी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.


फिलहाल निगरानी विभाग की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.