DARBHANGA: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से जुड़ी बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय की जीत की खबर है। मतगणना के बाद उनकी जीत तय बताई जा रही है, हालांकि निर्वाचन अधिकारी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना के जरिए होना था। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. सुरेश प्रसाद राय का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, जनता दल (यूनाइटेड) के घनश्याम राय और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. कुंवर राय उर्फ कुमर राय से था।
वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के सर्वेश कुमार, आरजेडी के अनिल कुमार झा, कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और जन सुराज पार्टी के डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी चुनाव मैदान में थे।
फिलहाल, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी की जीत को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
प्रथम वरीयता की गिनती समाप्त..
सुरेश प्रसाद राय 2524
डॉ मदन मोहन झा 2151
राम देव राय 2098
घनश्याम राय 742
डॉ सुरेश प्रसाद राय और रामदेव राय के बीच अंतिम कांटेस्ट हुआ और द्वितीय वरीयता के आधार पर भी सुरेश प्रसाद राय विजय घोषित हुए। डॉ सुरेश राय 437 वोट से चुनाव जीत गए हैं।





