ब्रेकिंग
ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के आलमपुर गांव में अवैध पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट के पांच दिन बाद घर के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Siwan Firecracker Blast
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच से बढ़कर 6 हो गई है। घटना के पांच दिन बाद क्षतिग्रस्त घर के मलबे से एक और शव मिला है।




दरअसल, बीते 23 अक्टूबर की शाम आलमपुर गांव में जोरदार धमाका हुआ था। पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिस घर में पटाखा बनाया जा रहा था वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 




स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 से 25 मिनट तक लगातार धमाके होते रहे। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर भय और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।




शुरूआत में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई जबकि कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को राहत और बचाव कार्य के दौरान घर के किचन के मलबे से एक शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शव लापता मुस्कान सिद्दीकी की हो सकती है। 



फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पांच दिनों तक मलबे को क्यों नहीं हटाया गया। पांच दिनों तक पुलिस क्या कर रही थी। ऐसे कई सवाल इलाके के लोगों के मन में हैं।

सीवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता