ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती

बिहार शिक्षक निर्वाचन चुनाव की मतगणना में सारण से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे चल रहे हैं। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय 2,193 वोटों के साथ कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा से 321 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Bihar MLC Election 2026
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार को छपरा शहर स्थित गर्ल्स स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। अब तक कुल 9,570 मतों की गिनती की जा चुकी है, जिनमें 9,199 वोट वैध और 371 मत अवैध पाए गए हैं।




प्रथम वरीयता के मतों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे चल रहे हैं। हालांकि, पहले राउंड में किसी भी उम्मीदवार ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कोटा हासिल नहीं किया है। ऐसे में अब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी।




सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब सभी की निगाहें दूसरी वरीयता के मतों की गिनती पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।




उधर, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, सुरेश प्रसाद राय को 2,193 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा 1,872 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।




इस तरह सुरेश प्रसाद राय ने डॉ. मदन मोहन झा पर 321 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, राम देव राय 1,187 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि घनश्याम राय को अब तक 654 वोट मिले हैं। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर चुनावी मुकाबले की मौजूदा स्थिति को दर्शा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता