Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की आज मतगणना जारी है। इस बीच दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरभंगा में काउंटिंग के दौरान दो उम्मीदवारों के एजेंटों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद भारी हंगामा हुआ।
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान दरभंगा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय और कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मोहन झा के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए।
मतगणना केंद्र के अंदर दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों काउंटिंग एजेंटों को हिरासत में ले लिया। दोनों को हिरासत में लेने के पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार के एजेंट का कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है, पुलिस ने बेवजह हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा





