ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के सहरसा में हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: डबल इंजन की सरकार में अपराधियों का हौसला बिहार में बुलंद है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति सहरसा में दर्ज करायी है। जहां अपराधियों ने हरेवा पंचायत के 50 वर्षीय पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी।


घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला-मुबारकपुर सड़क मार्ग की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुखिया जावेद इकबाल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान भी नहीं हुई है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता