Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में लूट की बड़ी वारदात हुई है। कोचस बाजार में दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान में चार की संख्या में आए अपराधियों ने भारी मात्रा में सोना चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए हैं। कोचस बाजार में स्थित न्यू कंचन ज्वेलर्स में यह लूट की वारदात हुई है। यह प्रतिष्ठान चर्चित कारोबारी सूरज सेठ का है।
बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी दुकान के अंदर आए। जिसमें से कुछ अपराधी सर में हेलमेट पहने हुए थे तथा चारों ने दुकान में ग्राहक बन कर प्रवेश किया तथा सभी ने पिस्टल तान दिया। दुकान में पहले से मौजूद महिला ग्राहकों को भी बंधक बनाया।
साथ ही दुकान में मौजूद सभी चार लोगों का हाथ बांध दिया और दिन के उजाले में भारी संख्या में मात्रा में सोना चांदी के आभूषण लेकर चले गए। भागते समय दो लोगों का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी मिस्टर राज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि कितना आभूषण चोरी हुआ है, यह जानकारी दी जा रही है। बता दे की एक साल पहले इसी आभूषण दुकान में करोड़ों के आभूषण की लूट हुई थी। एक बार फिर अपराधियों ने कोचस के इस प्रतिष्ठित आभूषण दुकान को एक बार फिर से निशाना बनाया है। चुकी वारदात की बहुत सी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस उसके आधार पर भी छानबीन कर रही है।





