ब्रेकिंग
तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब

मनियारा जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए दो राइफल समेत 4 हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित मनियारा जंगल में एसएसबी की 16वीं वाहिनी, जमुई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चार अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिला के नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद की तलाश में चलाए गए अभियान के दौरान एसएसबी की 16वीं वाहिनी, जमुई को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मनियारा जंगल की दुर्गम पहाड़ियों में बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा स्थान से चार अवैध हथियार, 22 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की है। करीब सात से आठ घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान में प्रशिक्षित खोजी श्वान और विस्फोटक की जांच करने वाले उपकरणों की भी मदद ली गई। बरामद हथियारों को कानूनी कार्रवाई के लिए पीरीबाजार थाना को सौंपा जा रहा है।



एसएसबी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 24 अक्टूबर को 16वीं वाहिनी, जमुई की आसूचना शाखा और कजरा के आसूचना कर्मियों को सूचना मिली थी कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हदहदिया गांव के समीप मनियारा जंगल की पहाड़ियों में नक्सलियों ने हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे हैं। सूचना के आधार पर कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के निर्देश पर तलाशी अभियान की तैयारी की गई।



मंगलवार, 27 अक्टूबर को कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के नेतृत्व में एसएसबी की डी समवाय, कजरा और पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें कुल 26 जवान शामिल थे। टीम प्रशिक्षित खोजी श्वान और डीएसएमडी उपकरण के साथ रात में ही कैंप से रवाना हुई। सुबह जंगल पहुंचने के बाद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी शुरू की गई।



मनियारा जंगल का संबंधित इलाका कजरा स्थित एसएसबी समवाय से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और हदहदिया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर है। घने जंगल और कठिन पहाड़ी रास्तों के बीच जवानों ने कई घंटे तक तलाशी ली।



तलाशी के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ की चोटी तक पहुंचने से पहले बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा स्थान में काली पॉलीथिन में बंधी संदिग्ध सामग्री मिली। जांच करने पर उसमें दो .303 राइफल, दो देसी कट्टे, इंसास एलएमजी की एक मैगजीन, अलग-अलग बोर के 22 जिंदा कारतूस और एक स्लिंग बरामद हुई। एसएसबी के अनुसार, क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आसूचना आधारित अभियान और तलाशी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता