ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार में नियोजित शिक्षकों के फर्जी प्रमाण-पत्रों का बड़ा खुलासा हुआ है. इसको लेकर 31 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक्शन से हड़कंप मच गया है.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों की जांच लगातार चल रही है और बड़े पर्दाफाश हो रहे हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक 31 मामलों में एफआईआर दर्ज कर 31 शिक्षकों को अभियुक्त बनाया है।


इस जांच के तहत अब तक कुल 6,67,144 शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। ब्यूरो के अनुसार कई मामलों में अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।


निगरानी ब्यूरो का दावा है कि नियोजित शिक्षक मामले में शुरुआत से अब तक कुल 1,748 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 2,953 शिक्षक और शिक्षिकाएं अभियुक्त बनाए गए हैं। यह जांच पटना हाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है।


जिसमें वर्ष 2006 से 2015 के बीच बहाल नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच का निर्देश दिया गया था। जांच जारी है और ब्यूरो का कहना है कि प्रमाण-पत्रों की पूरी प्रक्रिया का सत्यापन कर फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता