Hindi News / news / मतगणना LIVE: तारापुर में छठे राउंड में RJD 2551 वोट से आगे,...

मतगणना LIVE: तारापुर में छठे राउंड में RJD 2551 वोट से आगे, कुशेश्वरस्थान में JDU की बढ़त बरक़रार

1st Bihar Published by: Updated Nov 02, 2021, 11:28:10 AM

मतगणना LIVE:  तारापुर में छठे राउंड में RJD 2551 वोट से आगे, कुशेश्वरस्थान में JDU की बढ़त बरक़रार

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. दोनों सीटों पर कम अंतर से दोनों पार्टियां आगे-पीछे हो रही है. वहीं, महागठबंधन तोड़कर अकेले लड़ी कांग्रेस लड़ाई से बाहर दिख रही है.    




दसवें राउंड में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 9010 मत से आगे हो गए हैं. 10वें राउंड में राजद को 19270, जदयू को 28280, कांग्रेस को 2338 और लोजपा रामविलास को 2846 वोट मिले हैं. नौवें राउंड में 58 हजार 546 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है.   


इधर तारापुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर राजद ने बढ़त बढ़ा ली है. तारापुर विधानसभा सीट पर छठे राउंड की काउंटिंग में राजद प्रत्‍याशी अरुण साह 2551 वोटों से आगे चल रहे हैं. राजद कैंडिडेट अरुण साह को 18450 तो जेडीयू के राजीव कुमार सिंह को 15899 वोट मिले हैं.