ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

NDA में टूट की संभावना पर बोले जगदानंद, हर युद्ध के लिए हम तैयार हैं

PATNA: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को चार महत्वपूर्ण दलों की बैठकें होंगी। राजद, जदयू, कांग्रेस और हम की बैठक कल होगी। इ

NDA में टूट की संभावना पर बोले जगदानंद, हर युद्ध के लिए हम तैयार हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को चार महत्वपूर्ण दलों की बैठकें होंगी। राजद, जदयू, कांग्रेस और हम की बैठक कल होगी। इसी बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का सबसे बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम हर युद्ध के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने किसी तरह के गठबंधन की बात से इनकार किया है।


जगदानंद ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने आमंत्रित नहीं किया है। गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को प्रस्ताव नहीं भेजा है। जबकि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि पार्टी के विधायकों से फीडबैक लेने के लिए जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। 


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किसी तरह के गठबंधन की बात से इनकार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हमने आमंत्रित नहीं किया है। गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को प्रस्ताव नहीं भेजा है। जगदानंद ने कहा कि राजद ने 2024-25 चुनाव की तैयारियों के लिए कल की बैठक बुलाई है। जगदानंद सिंह ने कह दिया कि हर युद्ध के लिए हम तैयार हैं। 


वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के विधायकों से फीडबैक लेने के लिए जेडीयू ने बैठक बुलाई गयी है। पटना में जेडीयू की अहम बैठक होगी। पार्टी की तरफ से विधायकों को बुलाया गया है। वही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी प्रकरण को लेकर जेडीयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें आरसीपी के जाने के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा होगी। 


जबकि हम पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी ने यह क्लीयर कर दिया कि वे नीतीश कुमार के साथ हैं। हालांकि कि एनडीए में टूट की संभावना से जीतन राम मांझी ने भी इनकार किया है।


बता दें कि जेडीयू ने विधायक दल की बैठक को लेकर घोषणा कर दी है। फर्स्ट बिहार ने आपकों पहले ही यह बताया था कि बिहार में आए सियासी भूचाल को लेकर जेडीयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कह दिया है कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। 


उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह प्रकरण के बाद पार्टी में जो स्थिति बनी है उसपर विधायकों की राय जानने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों की बैठक बुलाई है, हालांकि बिहार में जो ताजा राजनीतिक हालात हैं ऐसे में यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि बैठक आरसीपी प्रकरण को लेकर बुलाई गई है।