ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

Bihar Road Project: भागलपुर में लोहियापुल से अलीगंज बायपास तक करीब 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। लगभग 50 करोड़ रुपये की इस परियोजना से शहर में जाम की समस्या कम होगी और मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई जिलों में नई सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर शहर के बीचोबीच फोरलेन सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है।


योजना के तहत लोहियापुल से अलीगंज बायपास तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क आगे चलकर जगदीशपुर बायपास से जुड़ेगी और फिर भलजोर फोरलेन तथा मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन से भी कनेक्ट हो जाएगी। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।


इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वर्तमान में लोहियापुल से अलीगंज बायपास की ओर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और आवागमन भी आसान हो जाएगा।


जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क के बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। पहले बिजली के खंभों की वजह से निर्माण कार्य में कुछ बाधाएं आ रही थीं, लेकिन अब इस पर सहमति बन गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर तक इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता