ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

दरभंगा में काउटिंग के दौरान हंगामा: ललित यादव और आलोक मेहता ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा..SIR से भी बड़ा आंदोलन होगा

दरभंगा में मतगणना के दौरान राजद और भाजपा के काउंटिंग एजेंटों के बीच विवाद के बाद 5 अभिकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पूर्व मंत्री ललित यादव और विधायक आलोक मेहता ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए SIR से बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

दरभंगा: बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच दरभंगा में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मतगणना केंद्र के अंदर राजद और भाजपा के काउंटिंग एजेंटों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने राजद के दो और भाजपा के तीन अभिकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर वोटों को अवैध घोषित कर निरस्त करने का आरोप लगाया है।


मामले की जानकारी मिलने के बाद राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव और विधायक आलोक कुमार मेहता मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे। दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मतगणना में गड़बड़ी कर राजद प्रत्याशी को हराने की कोशिश की गई, तो पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।


ललित यादव और आलोक मेहता ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन SIR के दौरान हुए आंदोलन से भी बड़ा होगा। नेताओं के आरोपों और चेतावनी के बाद मतगणना केंद्र के बाहर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।


इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दरभंगा पहुंचने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। हालांकि, उनके दरभंगा आने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


फिलहाल, मतगणना केंद्र के बाहर तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच सभी की नजरें मतगणना की प्रक्रिया और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।