PATNA: खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। पटना में Shakera Food Products से 24 लाख मूल्य की 9,600 किलोग्राम सामग्री जब्त कर लाइसेंस निलंबित किया गया है। दीदारगंज की Jaya Nutrition Pvt. Ltd. एवं RB Nutrition Pvt. Ltd. में खाद्य संरक्षा मानकों का उल्लंघन की बात सामने आई है। कंपनी को सुधार का नोटिस जारी किया गया है। Akanksha Foods Pvt. Ltd. में खुले आटे का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। उन्हें भी 14 दिनों में सुधार करने का नोटिस जारी किया गया है।
बिहार में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा पटना, गया एवं गोपालगंज में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों को 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई तथा सरसों तेल एवं खुले आटे, सूजी, मैदा के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
पटना में Shakera Food Products पर खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई, ₹24 लाख मूल्य की सामग्री जब्त
पटना सदर के बेगमपुरा, बाईपास थाना स्थित Shakera Food Products का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान से कुल 9,600 किलोग्राम सामग्री, जिसकी कीमत ₹24,00,000 बताई गई है, जब्त कर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबन करने की कार्रवाई की गई।
जब्त सामग्री में चावल के 33 बोरे (3,000 किलोग्राम), हल्दी पाउडर मसाला के 72 बोरा (2,250 किलोग्राम), मिक्स मसाला के 70 बोरे (2,400 किलोग्राम), धनिया पाउडर के 15 बोरा (950 किलोग्राम) तथा हल्दी चूर्ण के 30 बोरा (1,500 किलोग्राम) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण पत्र में मेटानिल येलो कलर (25 किलोग्राम) एवं ऑयल ऑरेंज कलर (10 किलोग्राम) का भी उल्लेख किया गया है।
Jaya Nutrition Pvt. Ltd. में खाद्य संरक्षा मानकों का उल्लंघन, 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा पटना सिटी के दीदारगंज स्थित Jaya Nutrition Pvt. Ltd. का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनुसूची-IV का उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य एवं अखाद्य पदार्थों को एक ही स्थान पर संग्रहित किया गया था। इसके अतिरिक्त, खाद्य पदार्थों के पैकेट पर बैच नंबर एवं निर्माण तिथि (Mfg. Date) स्पष्ट रूप से अंकित नहीं पाई गई, जो Food Safety and Standards (Labelling and Display) Regulations, 2020 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। इन कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया है।
R B Nutrition Pvt. Ltd. (गेहूँ आटा मिल) में खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ एक ही स्थान पर रखे मिले, 14 दिनों का सुधार नोटिस
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा दीदारगंज, पटना सिटी स्थित RB Nutrition Pvt. Ltd. का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनुसूची-IV का उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य एवं अखाद्य पदार्थों को एक ही स्थान पर रखा गया था। साथ ही, खाद्य पदार्थों के पैकेट पर बैच नंबर एवं निर्माण तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं पाई गई, जो Food Safety and Standards (Labelling and Display) Regulations, 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन है। संबंधित प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया है।
Akanksha Foods Pvt. Ltd. में खाद्य संरक्षा मानकों का उल्लंघन, खुले आटे का नमूना जांच के लिए भेजा गया
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा सिमलीमुरारपुर, दीदारगंज, पटना स्थित Akanksha Foods Pvt. Ltd. का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनुसूची-IV तथा Food Safety and Standards (Labelling and Packaging) Regulations, 2011 एवं 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान से खुले आटे (Loose Atta) का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया है।
Sudha Milk Parlour से ₹824 मूल्य की विभिन्न खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा वार्ड संख्या-3, उमा शंकर मंदिर, कान्हवा,सीतामढ़ी स्थित मेसर्स Sudha Milk Parlour का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान gyan TCS Tea Coffee & Special Milk की 1 लीटर सामग्री (मूल्य ₹240), Sudha Shakti Milk की 1लीटर चार पैकेट सामग्री (मूल्य ₹284), gyan Andaaz Chhena Sweets की 150 ग्राम सामग्री (मूल्य ₹50), Sudha Peda की 200 ग्राम सामग्री (मूल्य ₹110) तथा Amul Cheese की 200 ग्राम सामग्री (मूल्य ₹140) की एक्सपायर्ड सामग्रियों को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई दर्ज की गई। इन सामग्रियों का कुल मूल्य ₹824 है। निरीक्षण रिपोर्ट में अलग से किसी नमूने के संग्रहण अथवा अन्य त्रुटियों का विवरण दर्ज नहीं है।
*गुप्ता स्वीट्स में पेड़ा डस्टबिन में फेंकवाया गया *
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा गया जिले के चंदौती प्रखंड अंतर्गत जमने स्थित गुप्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो किलोग्राम पेड़ा डस्टबिन में फेंकवाया गया।
गुप्ता तेल मिल में शिकायत के आधार पर निरीक्षण, सरसों तेल का नमूना संग्रहित
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा कटाया, गोपालगंज स्थित गुप्ता तेल मिल का शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया गया, ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। एक हफ्ते के लिए मैन्युफैक्चरिंग कार्य बंद कराया गया है
बीकानेर एलीट रिटेल पर खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई,पेड़ा का नमूना संग्रहित
पटना के एस.के. पुरी, वेस्ट बोरिंग रोड स्थित बीकानेर एलीट रिटेल का खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से पेड़ा का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में पानी की जांच रिपोर्ट तथा खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान प्रबंधन को खाद्य सामग्री एवं पानी की लैब टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र, खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण (FoSTaC) के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। प्रतिष्ठान प्रबंधन को खाद्य संरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया।
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य कारोबारियों से अपील है कि वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं।








