ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर

PATNA : बिहार में सड़क हादसा के मामला में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकलकर सामने आया है। जहा

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसा के मामला में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में थोड़ी अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। 


जानकारी के मुताबिक,पटना में सड़क हादसे में हरेकृष्ण कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं बैजनाथ कुमार (28) घायल हो गया। दोनों बाढ़ थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत सलालपुर गांव के पास बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन की है, जहां अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


वहीं, इस घटना में  एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में किया जा रहा है। दोनों अपने ही गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। दोनों बुधवार को बाइक से बर्थडे पार्टी में धर्मपुर गांव गए हुए थे, वहीं से लौटने के दौरान रात लगभग 11:00 बजे बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर अनियंत्रित हाईवा की बपेट में आ गए, जिससे एक युवक हरेकृष्ण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बैजनाथ घायल हो गया। 


इधर, घटना की सूचना पर आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा, शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल युवक बैजनाथ कुमार ने बताया कि दोनों साथ में धर्मपुर गांव से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी।


हम पीछे बैठे थे और हरेकृष्णा बाइक चला रहा था, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बचपन से साथ रहते थे। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस बाढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर रविरंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया और शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सलालपुर गांव के पास बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन की है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।