ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सुशील मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा- अपनी असलियत जानने के बाद भी 5 सीटों के लिए लड़ रहे है 5 दल

PATNA: बिहार में होने वाले उप चुनाव पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि विधानसभा की मात्र पांच सीटों के लिए वे पांच दल आपस में लड़ रहे है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले उप चुनाव पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि विधानसभा की मात्र पांच सीटों के लिए वे पांच दल आपस में लड़ रहे हैं. एकजुटता का दिखावा करते हुए मात्र चार महीने पहले संसदीय चुनाव लड़कर अपने प्रचारित जनाधार की असलियत जान चुके हैं.

सहयोगी दलों के बीच त्याग का भाव नहीं 

मोदी ने कहा कि इन सीटों पर जीतने वाले केवल दस माह के लिए विधायक रहेंगे. लेकिन कम महत्व के चुनाव में भी जो लोग सहयोगी दलों के लिए त्याग का भाव नहीं दिखा पा रहे हैं. वे महागठबंधन क्या चला पाएंगे?  जो जमावड़ा बिना किसी बड़े उद्देश्य के सिर्फ व्यक्तिगत द्वेष या लोभ-लाभ से संचालित होता है. उसका बिखरना तय है.

डबल इंजन का आइकान होगा मेट्रो

मोदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था और सात महीने बाद 13365.77 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने लिए दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन से समझौता कर लिया गया. पटना को वायु प्रदूषण से राहत देने वाली मेट्रो सेवा 2022 तक शुरू होगी, जिससे रोजाना लगभग 10 लाख लोगों के समय और पैसे की बचत होगी. दो रूट पर 24 स्टेशनों के बीच कुल 31.39 किमी का सफर करने वाली पटना मेट्रो बिहार की राजधानी में रहने वाले 26 लाख लोगों को महानगरीयता  का वास्तविक अनुभव करायेगी और यह डबल इंजन वाली एनडीए सरकार में विकास का नया आइकान होगी.

टैग्स