ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

राजनाथ सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, NDA की बैठक में होंगे शामिल

PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं. पटना पहुंचने पर राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे थे

राजनाथ सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, NDA की बैठक में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं. पटना पहुंचने पर राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे थे और वहां बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उन्होंने पहले चर्चा की. इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. उनके मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के साथ ही अब मुख्यमंत्री आवास में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो रही है. 


राजनाथ सिंह के साथ बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी रहे देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं. बड़े नेताओं के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के बाद अब सरकार गठन के स्वरूप को अंतिम तौर पर मोहर लगेगी. यह लगभग तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से डिप्टी सीएम की कुर्सी पर सुशील मोदी होंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट के स्वरूप को लेकर सब कुछ आज ही तय हो जाएगा.


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुरुआती बैठक के बाद बीजेपी के विधायक और विधान पार्षद भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करेंगे और शपथ ग्रहण का आधिकारिक वक्त भी तय कर लिया जाएगा.

टैग्स