ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Budget Session: विधान परिषद में उठा राज्य में बढ़ते अपराध का मामला, सरकार ने माना बिहार में क्राइम बढ़ा

बिहार विधान परिषद में बढ़ते अपराध को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार को घेरा, जबकि गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए कहा कि अधिकांश मामले सामाजिक कारणों से जुड़े हैं.

Bihar Assembly
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही विधानमंडल के दोनों सदनों में जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष विधानसभा में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ विधान परिषद में भी गहमागहमी बनी हुई है। 


बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार से राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, अपहरण जैसे अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि लगातार जो अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, इसका क्या कारण है और सरकार इसके लिए क्या अभियान चला रही है?


सरकार की तरफ से गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि अपहरण के मामले जो लगभग 19,768 हुए उसमें से मात्र 158 मामले ही सिर्फ अपराधिक मामले हुए जो हत्या और फिरौती के लिए हुए। बाकी 14,062 जो मामले हैं, वो या तो शादी करने के लिए घर से भागने के कारण यह स्थिति हुई।


इसपर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ये लोग जो जंगलराज और मंगलराज की तुलना करते रहते हैं, तो अब इनकी आंखें खुल गई हैं न। नीतीश कुमार की सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, यदि यही मंगलराज है तो इससे बेहतर तो जंगलराज था। जिसपर सम्राट चौधरी ने विरोध किया। तब आरजेडी एमएलसी ने कहा कि जो आरएसएस पढ़ाती है वही आप पढ़े हुए हैं। इसमें आपका कोई दोष नहीं है।


तब सम्राट चौधरी ने कहा कि मात्र 158 लोगों का ही अपहरण हत्या और फिरौती की नीयत से हुआ है। केस तो दर्द होंगे ही। तमाम तरह के माध्यमों से केस दर्ज हो रहे हैं। 2004 में बिहार की आबादी साढ़े छह करोड़ थी और आज 14 करोड़ आबादी है। तब सिद्दीकी ने कहा कि सरकार साफ साफ बताए कि अपराध बढ़ा है या नहीं? तब सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं तीन लाख से अधिक हुई हैं लेकिन घटनाओं की जांच और उद्भेदन के बाद अगर देखा जाए तो महज 158 हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें