ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने

Patna Crime News: पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला में एक बुजुर्ग दर्जी मोहम्मद रहिस की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

Patna Crime News
दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर हड़कंप मच गया और आस-पास के लोग दहशत में हैं।


मृतक की पहचान मोहम्मद रहिस के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


वारदात की गंभीरता को देखते हुए चौक थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को सील कर लिया। इसके साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। चौक थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मोहम्मद रहिस वर्षों से इसी इलाके में दर्जी का काम करते थे और उनकी किसी से खास दुश्मनी नहीं थी। हत्या के पीछे क्या वजह है इस पर पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना किसने और क्यों की, इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होने की उम्मीद है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बुजुर्ग शख्स पर हमला करते दिख रहा है। पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता