ब्रेकिंग
बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक

तिलक से पहले दुल्हन के घर चोरी, 3 लाख कैश सहित गहने-कपड़े भी चुरा ले गए शातिर चोर; शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में बेटी की शादी से पहले चोरों ने दुल्हन के घर को निशाना बनाया। तिलक की रस्म से पहले चोर करीब 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, नए कपड़े और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली मे पातेपुर के लदहो पंचायत के वार्ड-2 स्थित रूपनपट्टी गांव में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी परमानन्द सहनी के घर में घुसकर चोरों ने बेटी की शादी के लिए जुटाई गई पूंजी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।



बताया जा रहा है की परमानन्द सहनी शुक्रवार को अपने पूरे परिवार के साथ तिलक लेकर वर पक्ष के यहां जाने वाले थे। घर में शादी और तिलक को लेकर उत्साह का माहौल था और सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। 



इसी बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और तिलक व उपहार के रूप में रखे गए लगभग तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, नए कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।



सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की भनक लगी, तो घर की खुशियां मातम और चिंता में बदल गईं। जिस तिलक की रस्म को लेकर घर में चहल-पहल थी, अचानक आए इस संकट ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 



घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और परिवार के सामने शादी की आगे की तैयारियों को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता