Bihar News: बिहार सरकार ने एक ड़ीएसपी को सस्पेंड कर दिया है. महिला से आपत्तिजनक व्य़वहार करने के आरोप में पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित( मनोज कुमार महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते थे. इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय से की गई. जांच में पाया गया कि आरोपी डीएसपी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं, यह कृत्य घोर आपत्त जनक है. यह बिहार सरकारी सेवक आचार नियामावली के खिलाफ है. इस आरोप में तत्काल प्रभाव से आरोपी डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है.
निलंबिन अवधि में मनोज कुमार का मुख्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय पूर्णिया निर्धारित किया गय़ा है.





