ब्रेकिंग
BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू

‘मम्मी मुझे यहां से ले चलो, ये लोग मार देंगे’, वारदात से आधे घंटे पहले मां को किया फोन; कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में 26 वर्षीय विवाहिता सोनाली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से आधे घंटे पहले उसने अपनी मां को फोन कर ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता सोनाली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से महज आधे घंटे पहले सोनाली ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। 





उसने रोते हुए मां से कहा था कि मुझे यहां से ले चलो, ये लोग मुझे मार देंगे। मां ने अगले दिन मायके ले जाने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई। सोनाली के भाई राजीव रंजन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। 





सोनाली की शादी 2019 में टुना कुमार से हुई थी। परिजनों के अनुसार, उसे मोटी और काली कहकर भी ताने दिए जाते थे। घटना के बाद जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार मिले। सोनाली अपने पीछे दो मासूम बच्चे, दो वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटे को छोड़ गई है।





ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता