Hindi News / news / पैतृक गांव पहुंचा मंत्री विनोद सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए...

पैतृक गांव पहुंचा मंत्री विनोद सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Oct 13, 2020, 1:52:13 PM

पैतृक गांव पहुंचा मंत्री विनोद सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

- फ़ोटो

KATIHAR : बिहार सरकार के दिवंगत मंत्री विनोद सिंह का पार्थिव शव उनके पैतृक गांव कटिहार के बड़ी बथनाहा स्थित उनके आवास पर पहुंचा. उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हर आम और खास ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपा के कई नेता भी पहुंच रहे हैं.


बता दें कि पहले कोरोना से संक्रमित और फिर ठीक होने के बाद विनोद सिंह महीने भर से ब्रेन हेमरेज की वजह से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे. कल उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. विनोद सिंह कटिहार ज़िला के प्राणपुर विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं और नीतीश सरकार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री थे. 


गौरतलब है कि बीमारी की वजह से इस बार उनकी पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर विधानसभा से बीजेपी ने टिकट दिया है. विनोद सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शौक की लहर है, आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कटिहार के मनिहारी गंगा तट पर किया जाएगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित मंगल पांडेय समेत भाजपा के कई नेता भी उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित रहेंगे.