ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका

PM मोदी का आज 71वां जन्मदिन, BJP ऐसे मना रही है जश्न

1st Bihar Published by: Updated Fri, 17 Sep 2021 07:05:08 AM IST

PM मोदी का आज 71वां जन्मदिन, BJP ऐसे मना रही है जश्न

- फ़ोटो

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। 71वें जन्मदिन के मौके पर आज बड़े जश्न की तैयारी है। बीजेपी भव्य तरीके से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने में जुटी हुई है। लगभग 3 हफ्ते के लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कई अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाने की तैयारी की है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7 अक्टूबर तक के बीजेपी के तरफ से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा। 


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज जिससे राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो रही है। इसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और समर्पण अभियान का नाम लिया है। बीजेपी इस अभियान को 20 दिनों तक चलाएगी। इसके पीछे भी एक खास मकसद है। बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 साल पहले पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लिहाजा यह आयोजन 20 दिनों तक चलेगा। पीएम मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप समेत अन्य तरह के आयोजन किए जाएंगे। बिहार में भी पीएम मोदी के जन्मदिन को आज खास तरीके से मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर आज बिहार में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। बिहार में रिकॉर्ड 35 लाख से ज्यादा लोगों को आज कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर इसकी शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी है। सीएम नीतीश कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आज इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे।


इतना ही नहीं नीतीश कुमार आज 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के का भी लोकार्पण करेंगे। बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान पहले से चल रहा है और अब नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। बिहार में इस महीने कोरोना टीका का आंकड़ा साढ़े 4 करोड़ के पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर बिहार बीजेपी की तरफ से भी आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।