ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में जेडीयू नेता धनंजय शर्मा के भाई और व्यवसायी देवेश शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, हालांकि व्यवसायी बाल-बाल बच गए।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है, जहाँ सोमवार को बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू नेता धनंजय शर्मा के भाई और जाने-माने बिजनेसमैन देवेश शर्मा को निशाना बनाया। अपराधियों ने ना सिर्फ उनसे सोने की चेन लूट ली, बल्कि विरोध करने पर जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी भी की। हालांकि इस घटना में देवेश शर्मा बाल-बाल बच गए।


पकड़ी पुल के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी देवेश शर्मा पकड़ी पुल के समीप से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। जब देवेश शर्मा ने इसका कड़ा विरोध किया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने बरामद किया खोखा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही 'डायल 112' की टीम और करजा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है, जो अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली का सबूत है।


जांच में जुटी पुलिस

करजा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। जेडीयू नेता के भाई के साथ हुई इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।