ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान दो भाइयों की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 करोड़ की जमीन विवाद में हुई इस वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह अन्य अपराधी फरार हैं।

बिहार न्यूज
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर में 22 फरवरी को विक्की कुमार के रिसेप्शन पार्टी के दौरान दो भाईयों की गोली मारी गयी थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी। इस हत्याकांड का आज पटना पुलिस ने खुलासा किया है।


पटना सिटी एसपी परिचय कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डबल मर्डर केस में अमरजीत और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद किया गया। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे का कारण जमीन विवाद है। 


दोनों भाईयों की हत्या का दिन ऐसा चुना गया कि पूरा परिवार उस वक्त साथ रहे। पटना पुलिस ने बताया कि अपराधी और मृतक दोनों पक्ष दूर के रिश्तेदार हैं। इन दोनों के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। 24 करोड़ की जमीन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। 


गिरफ्तार अमरजीत ने हत्या की साजिश रची थी और दोनों भाईयों को गोली मारी थी। इस हत्याकांड में 6 और अपराधियों का हाथ था जो फरार हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अपराधी भी जल्द गिरफ्त में होंगे।    

पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या

REPORT-SURAJ-PATNA