ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामदबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

7 लाख पदों पर नौकरी दे सकती है सरकार, सबसे ज्यादा पौने 6 लाख वैकेंसी है ग्रुप C में

DELHI: देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है और केन्द्र सरकार के पास नौकरियों की भरमार लगी है। सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों का आंकड़ा सामने आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक सरक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है और केन्द्र सरकार के पास नौकरियों की भरमार लगी है। सरकारी नौकरियों में खाली पड़े  पदों का आंकड़ा सामने आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक सरकार सात लाख बेरोजगारों को नौकरी दे सकती है। सबसे ज्यादा वैकेंसी ग्रुप सी के ही सामने आए हैं।


केन्द्र सरकार के निर्देश पर खाली विभिन्न विभागों के द्वारा जो आंकड़ें जुटाए गए हैं उसके मुताबिक सरकार के विभिन्न विभागों में करीब सात लाख पद खाली हैं। सबसे ज्यादा ग्रुप C में 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं। वहीं ग्रुप B में 90 हजार और ग्रुप A में करीब 20 हजार पद खाली हैं।


बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के निशाने पर आयी केन्द्र सरकार ने सभी विभागों से खाली पड़े पदों की सूची मांगी थी।  सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की कैबिनेट ने पिछले महीने ये फैसला लिया था कि केन्द्र की नौकरियों में खाली पदों को जल्द भरा जाना चाहिए। कैबिनेट कमेटी के निर्देश के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग( डीओपीटी ) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को चिट्ठी लिखकर इस महत्वपूर्ण विषय़ पर कार्रवाई शुरु की थी। 



टैग्स