ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Fireworks Factory Explosion
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Fireworks Factory Explosion: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिला के सामरलकोट मंडल स्थित वेटलापालेम गांव में पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां नौ की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के भीतर महिलाएं विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी फैक्ट्री का ढांचा ध्वस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव दल मौके पर लगातार अभियान चला रहे हैं। आरडीओ ने बताया कि फैक्ट्री मालिक फरार है।


मृतकों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि कुछ शव पास के खेतों तक जा गिरे। विस्फोट के घंटों बाद भी रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आती रहीं। फैक्ट्री से उठे घने धुएं ने आसपास के कम से कम पांच गांवों को प्रभावित किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। उल्लेखनीय है कि इसी गांव में पहले भी पटाखा फैक्ट्री में हादसा हो चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता