Hindi News / news / मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब सीट से किया नामांकन, समर्थकों में दिखा...

मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब सीट से किया नामांकन, समर्थकों में दिखा गजब का उत्साह

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 13, 2020, 11:27:26 AM

मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब सीट से किया नामांकन, समर्थकों में दिखा गजब का उत्साह

- फ़ोटो

PATNA : पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से एनडीए और बीजेपी के प्रत्याशी नन्द किशोर यादव ने अपने समर्थकों के साथ आज पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नॉमिनेशन का पर्चा भरा. मौके पर समर्थकों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला. 


आपको बता दें कि नन्द किशोर यादव 7वीं बार अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं और 6 बार पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं. उन्होंने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद दिया और लिखा- 'पटना साहिब की महान जनता ने मुझे 6 बार विधानसभा भेज कर सेवा का मौका दिया है.  आज मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करूंगा आप सब से सादर अनुरोध है, मुझे आशीर्वाद दें और 7वीं बार जननी जन्मभूमि के सेवा का अवसर प्रदान करें!' वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले नंदकिशोर यादव ने 400 वर्ष प्राचीन जल्ला महावीर मंदिर में हनुमान लला का दर्शन-पूजन व आशीर्वाद प्राप्त किया.