ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Vaishali-Encounter: मारा गया कुख्यात अपराधी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर--एसटीएफ का एक जवान घायल Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी

ललन सिंह के किले में आज दस्तक देंगे RCP सिंह, क्या JDU कार्यकर्ताओं का मिलेगा साथ

1st Bihar Published by: Updated Thu, 28 Jul 2022 07:32:00 AM IST

ललन सिंह के किले में आज दस्तक देंगे RCP सिंह, क्या JDU कार्यकर्ताओं का मिलेगा साथ

- फ़ोटो

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज ललन सिंह के किले में दस्तक देने जा रहे हैं। जेडीयू के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर में आज आरसीपी सिंह की एंट्री होने जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह आज पहली दफे मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। आरसीपी सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र स्थित मोकामा विधानसभा के घोसवरी जाएंगे। आरसीपी सिंह फिलहाल अपने नालंदा स्थित मुस्तफापुर गांव में ही रहे हैं। पटना में उनका सरकारी आवास छीन जाने के बाद राजधानी में उनके पास कोई ठिकाना नहीं है, लिहाजा वह मुस्तफापुर से ही अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। 


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पीछे 36 का आंकड़ा है। आरसीपी सिंह आज जब ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में दौरे पर होंगे तो सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि आरसीपी बाबू के साथ जेडीयू का कौन सा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहता है? हालांकि आरसीपी सिंह का आज का कार्यक्रम श्रद्धांजलि देने से जुड़ा हुआ है। जेडीयू के पुराने नेता अरुण सहनी की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। आरसीपी सिंह आज अरुण सहनी के घर जाएंगे और अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, हालांकि सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई को उनकी मां का श्राद्धकर्म है लेकिन आरसीपी सिंह आज ही घोसवरी ही पहुंच रहे हैं।


आरसीपी सिंह का कार्यक्रम घोसवरी से वापस नालंदा लौट जाने का है। पिछले दिनों आरसीपी सिंह जहानाबाद के दौरे पर गए थे, यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था। आरसीपी सिंह के समर्थक उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बताते हुए नारेबाजी करते भी नजर आए थे। इसके पहले वे जमुई भी गए थे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के निधन पर उन्होंने उनके पैतृक गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। लेकिन अब वो मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं लिहाजा ललन सिंह के किले में आरसीपी सिंह की दस्तक को बेहद खास माना जा रहा है।