ब्रेकिंग
किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

दिलीप जायसवाल विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक बने, नीरज कुमार और रीना देवी सचेतक बने

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव संपन्न होने के बाद सदन में सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उप मुख्य सचेतक के नाम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी

दिलीप जायसवाल विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक बने, नीरज कुमार और रीना देवी सचेतक बने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव संपन्न होने के बाद सदन में सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उप मुख्य सचेतक के नाम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी दिलीप कुमार जायसवाल को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।


दिलीप जायसवाल के पास पहले भी जिम्मेदारी थी लेकिन स्थानीय निकाय कोटे से उनकी सदस्यता अवधि पूरी होने और अब चुनाव संपन्न होने के बाद फिर से उनकी नियुक्ति की गई है। वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल के दो सचेतक के तौर पर नीरज कुमार और रीना देवी को मनोनीत किया गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भेजे गए पत्र के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार की तरफ से यह बताया गया है कि कार्यकारी सभापति ने इस संबंध में नीतीश कुमार के पत्र के आधार पर सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक और सचेतक के पद पर माननीय सदस्यों को मनोनीत किया है इनका मनोनयन 18 अप्रैल के प्रभाव से माना जाएगा।