ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग

Bihar School News: बिहार सरकार ने 71,297 प्रारंभिक विद्यालयों में 1.33 करोड़ बच्चों की वार्षिक परीक्षा के आधार पर A से E तक ग्रेडिंग लागू करने का फैसला किया। C, D और E ग्रेड वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार सरकार ने राज्य के 71,297 प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब इन स्कूलों में पढ़ने वाले 1.33 करोड़ बच्चों की वार्षिक परीक्षा प्राप्तांक के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। C, D और E ग्रेड वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि उनका प्रदर्शन सुधार कर उन्हें A और B ग्रेड में लाया जा सके।


नई व्यवस्था नए चालू शैक्षणिक सत्र से सभी प्रारंभिक विद्यालयों में लागू होगी। फिलहाल यह प्रणाली केवल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के बाद बिहार में स्कूली शिक्षा बड़े सुधार के दौर से गुजर रही है और कक्षाओं में पढ़ाई तथा मूल्यांकन में बच्चों के बीच बढ़ती असमानता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।


ग्रेडिंग की प्रक्रिया:

81-100% अंक: A ग्रेड

61-80% अंक: B ग्रेड

41-60% अंक: C ग्रेड

33-40% अंक: D ग्रेड

0-32% अंक: E ग्रेड


इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद को कार्य योजना बनाने और इसे नए सत्र से लागू कराने का निर्देश दिया है। ग्रेडिंग की विस्तृत कार्य योजना प्रत्येक विद्यालय को अप्रैल में सौंप दी जाएगी। भविष्य में इसी तरह की ग्रेडिंग माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू करने का प्रस्ताव है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के प्रदर्शन के अनुसार उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता