ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

VIP चीफ मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के लोगों को दी बधाई, बोले- संघर्ष हमें अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और

VIP चीफ मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के लोगों को दी बधाई, बोले- संघर्ष हमें अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की अपील की है।


मुकेश सहनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट करते हुए लोगों को मछुआरा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ”समस्त देश व प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से मछुआरा समाज के भाई-बहनों को विश्व मछुआरा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन मछुआरा समाज के अथक परिश्रम, उनकी अमूल्य सेवा और समाज में उनके अद्वितीय योगदान को समर्पित है। आइए, इस अवसर पर मछुआरों के अधिकार व उनके सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लें।"


उन्होंने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। आज के दिन हमे भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही संघर्ष हमें अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा।


सहनी ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र को एक उभरता हुआ क्षेत्र माना जाता है और इसमें समाज के कमजोर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण द्वारा समान और समावेशी विकास लाने की अपार क्षमता है, लेकिन सरकार ने अब तक कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए इस ओर कभी नहीं सोचा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में निषादों के नाम पर राजनीति भी खूब हुई लेकिन आज कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला है लेकिन आज तक बिहार में निषादों को आरक्षण नहीं दिया गया।