ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar News: होली और ईद को लेकर बीएसआरटीसी ने गयाजी से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक विशेष बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पर्व-त्योहार के मौसम में घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने गयाजी बस डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित की जाएगी, जिससे होली और ईद के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।


गयाजी बस पड़ाव से कुल 17 बसें चलाई जाएंगी, जो दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए नियमित रूप से संचालित होंगी। दिल्ली के लिए बस प्रतिदिन शाम चार बजे गयाजी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी।


अंबाला के लिए बस सुबह दस बजे गयाजी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं, गुरुग्राम के लिए बस सुबह नौ बजे गयाजी बस डिपो से रवाना होकर अगले दिन सुबह पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-सारिणी तय की गई है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा सुगम हो सके।


निगम ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष बस सेवा शुरू की गई है। बसों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार की बसों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए एसी स्लीपर बसें भी चलाई जाएंगी। सभी बसों में साफ-सफाई, सुरक्षित सीटिंग और बेहतर यात्रा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


यात्रियों के लिए किराया भी तय कर दिया गया है। दिल्ली के लिए नॉन-एसी बस का किराया 1046 रुपये, एसी बस का 1158 रुपये और एसी स्लीपर का 1747 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। अंबाला के लिए एसी बस का किराया 1294 रुपये और स्लीपर का 1953 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, गुरुग्राम के लिए नॉन-एसी बस का किराया 1224 रुपये, एसी बस का 1356 रुपये और एसी स्लीपर का 2046 रुपये प्रति यात्री होगा।


गयाजी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि होली और ईद के दौरान बड़ी संख्या में लोग घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यह विशेष बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती यात्रा का बेहतर विकल्प देगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता