ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

Bihar News: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर दिखने लगा है. जनवरी महीने में राज्यभर में 4,773 जगहों पर छापेमारी में 673 वाहनों को जब्त किया गया है.

bihar news
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसारखान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी, 2026  की अवधि में पूरे राज्य में विभाग द्वारा कुल 4,773 जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें सर्वाधिक छापेमारी औरंगाबाद (328 जगहों पर) में की गई। इस माह अवैध परिवहन में संलिप्त 673 वाहनों को जब्त किया गया।एक माह में कुल 295 प्राथमिकियां दर्ज हुईं जिसमें सर्वाधिक गिरफ्तारियां (21) गया में हुई।


उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर 0612-2215360 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का उपयोग केवल विधिसम्मत, पारदर्शी एवं जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा।


विभाग स्पष्ट रूप से यह संदेश देना चाहता है कि राज्य में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी जिलों के खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी घाट पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की भूमिका की भी समीक्षा कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक संलिप्तता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता