ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फंसा पेंच निकालने पहुंचे RCP, PM मोदी से कर रहे मुलाकात

DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जनता दल यूनाइटेड का पेंच अभी भी फंसा हुआ है. जेडीयू से कितने चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे, इसको लेकर तस्वीर अब तक साफ नहीं हो

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फंसा पेंच निकालने पहुंचे RCP, PM मोदी से कर रहे मुलाकात
First Bihar
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जनता दल यूनाइटेड का पेंच अभी भी फंसा हुआ है. जेडीयू से कितने चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे, इसको लेकर तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है. इस बीच दिल्ली से जो ताजा खबर आ रही है वह यह है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. पीएम आवास पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो रही है. 


माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड अभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू का कोटा बढ़ाए जाने को लेकर अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रख रहा है. जनता दल यूनाइटेड के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि उसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में कम से कम 2 कैबिनेट स्तर का पद चाहिए. तभी आरसीपी सिंह और ललन सिंह दोनों कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. अगर एक कैबिनेट स्तर का पद मिला तो ललन सिंह और आरसीपी सिंह में से कोई एक ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होगा. नीतीश कुमार के सामने यह बेहद पसोपेश वाली स्थिति है.


जनता दल यूनाइटेड को फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद का ऑफर मिला हुआ है जिसमें 1 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री शामिल है. ऐसे में आरसीपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. कैबिनेट विस्तार आज होना है लेकिन ललन सिंह पटना में हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि वह आज शपथ नहीं लेंगे. आरसीपी सिंह आखिर कौन सा फार्मूला लेकर पीएम आवास पहुंचे हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. जेडीयू से जिन अन्य नामों की चर्चा हो रही है उनमें चंदेश्वर चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर का नाम आगे चल रहा है. संतोष कुशवाहा के नाम की भी चर्चा है.