ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

मुकेश सहनी के घर मछली खाने पहुंचे मांझी, लंच पॉलिटिक्स में किन बातों पर हुई चर्चा

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की नज़दीकियां इन दिनों मंत्री मुकेश साहनी से देखने को मिल रही हैं। वीआईपी के अध्यक्ष और मंत्री म

मुकेश सहनी के घर मछली खाने पहुंचे मांझी, लंच पॉलिटिक्स में किन बातों पर हुई चर्चा
Editor
3 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की नज़दीकियां इन दिनों मंत्री मुकेश साहनी से देखने को मिल रही हैं। वीआईपी के अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी अक्सर जीतन राम मांझी के घर उनसे मुलाकात करने जाते रहते हैं लेकिन इस बार मुकेश सहनी के घर मछली खाने के लिए जीतन राम मांझी पहुंचे। मछली भोज का आयोजन मुकेश सहनी ने किया तो लंच पॉलिटिक्स भी खूब हुई। 

मुकेश सहनी के घर मछली खाने पहुंचे मांझी, लंच पॉलिटिक्स में किन बातों पर हुई चर्चा

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री मुकेश सहनी के बीच मुलाकात हुई। जीतन राम मांझी मुकेश सहनी के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने साथ बैठकर मछली खायी और इस दौरान बिहार की सियासत पर भी चर्चा हुई। गुपचुप तरीके से हुई इस मुलाकात की जानकारी दोनों नेताओं ने अलग-अलग ट्वीट कर दी। हालांकि दोनों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन मांझी और सहनी की बार-बार की मुलाकात बिहार की सियासत में कौन सा नया गुल खिलाएगी इस के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 



सूत्रों की माने तो केंद्रीय कैबिनेट विस्तार और बिहार में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर दोनों नेताओं के बीच इस चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में आकर उनकी रणनीति क्या रहने वाली है। मुकेश सहनी पहले ही मिशन यूपी का ऐलान कर चुके हैं। मांझी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों नेता अपनी एकजुटता बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें बीजेपी और जेडीयू जैसे बड़े दलों के साथ तालमेल बैठाकर चलना है। फिलहाल दोनों नेताओं ने मुलाकात को लेकर भले ही कोई राजनीतिक बयान ना दिया हो लेकिन आने वाले मानसून सत्र के दौरान अगर इनकी केमिस्ट्री एक जैसी नजर आए तो बहुत अचरज नहीं होना चाहिए।

टैग्स