ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

JDU का वर्चुअल सम्मेलन : RCP सिंह ने मोदी-नीतीश की जोड़ी को बताया बेस्ट, बोले.. कोरोना की तीसरी लहर से बचना जरूरी है

PATNA : बिहार में संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पहली बार वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज पार्टी के लगभग

JDU का वर्चुअल सम्मेलन : RCP सिंह ने मोदी-नीतीश की जोड़ी को बताया बेस्ट, बोले.. कोरोना की तीसरी लहर से बचना जरूरी है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज पहली बार वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज पार्टी के लगभग एक हजार प्रमुख नेताओं के साथ वर्चुअल मोड में जुड़कर कोरोना जागरुकता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. आरसीपी सिंह के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद हैं. वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत के साथ आरसीपी सिंह ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बेस्ट करार दिया है. 


आरसीपी सिंह ने कहा है कि कोरोना की लहर का मुकाबला जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, वह अद्वितीय है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है और बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में है. आरसीपी सिंह ने कहा कि आज भले ही कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई हो. लेकिन हमें तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच सचेत रहने की जरूरत है.


आरसीपी सिंह ने वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह बात ठीक तरीके से समझ लेनी चाहिए कि कोरोना की लहर से केवल टीकाकरण ही बचा सकता है. एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर को लेकर जो आशंका व्यक्त की है उसके बीच हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कैसे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाए.


जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि देश में चेचक और पोलियो जैसी बीमारी पर हमने वैक्सीन के जरिए काबू पाया है. चेचक जैसी बीमारी की वजह से एक समय गांव के गांव बर्बाद हो जाते थे लेकिन आज वह दौर गुजर चुका है.कोरोना महामारी को भी हम केवल वैक्सीनेशन से ही मात दे सकते हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाया करती थी लेकिन आज गर्भावस्था की शुरुआत के साथ उन्हें टीका देने का काम शुरू हो जाता है, जो नवजात के जन्म लेने के बाद तक जारी रहता है. 


आरसीपी सिंह ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत हम जैसे लोगों ने टीके लगवा लिए हैं तो आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. आरसीपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड के साथ ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. कोरोना को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि अब यह काम सरकार के साथ-साथ राजनीतिक संगठन को भी करना होगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि वैसे बूथ अध्यक्ष जो कोरोना जागरूकता और टीकाकरण अभियान में बढ़िया काम करेंगे, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी. 

टैग्स