ब्रेकिंग
महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है

बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

Bihar Road Accident: अररिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई. धान रोपाई के लिए जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. हादसे के बाद प्रशासन ने जांच...

बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

 Bihar Road Accident: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. धान की रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


यह हादसा भरगामा थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-9 में हुआ. जानकारी के अनुसार, सिरसिया कला (मंडल टोला) से करीब 27 मजदूर महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे. सुबह करीब 8:30 बजे नहर के पास एक तीखी ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक अचानक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के बाद ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पीछे की ओर लुढ़कते हुए सीधे पास के तालाब में पलट गया.


हादसे के दौरान कुछ मजदूरों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रॉली से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.


इस हादसे में सिरसियाकला पंचायत के मंडल टोला निवासी 50 वर्षीय नैना देवी और 45 वर्षीय मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय रंजू देवी ने भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, आधा दर्जन से अधिक घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर किया गया है.


घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर एक 15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि चालक नशे की हालत में था. ढलान पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के बाद यह बड़ा हादसा हुआ. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.


घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ट्रैक्टर चला रहा चालक नाबालिग था या नहीं और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है.


मौके पर पहुंचीं भरगामा की अंचल अधिकारी पूजा कुमारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन योजना के तहत मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.