ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की तैयारी है! लोकसभा की 40 सीटें बढ़कर 60 हो सकती हैं। परिसीमन के प्रस्ताव में पटना साहिब, पाटलिपुत्र समेत 10 सीटों के बंटवारे की चर्चा है। जानिए किसका बिगड़ेगा चुनावी गणित।

Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!
Tejpratap
Tejpratap
8 मिनट

Bihar Politics :  बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में एक ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर सिर्फ लोकसभा सीटों की संख्या पर नहीं, बल्कि राज्य के पूरे सियासी समीकरण पर पड़ सकता है। अगर केंद्र सरकार की प्रस्तावित योजना को मंजूरी मिल जाती है तो बिहार में लोकसभा की मौजूदा 40 सीटें बढ़कर 60 हो सकती हैं। यानी राज्य को 20 नई सीटें मिल सकती हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस विस्तार के साथ महिला आरक्षण लागू करने और कुछ मौजूदा लोकसभा क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करने की तैयारी भी चर्चा में है।

केंद्रीय कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी, परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सरकार की योजना 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इन्हें आगे बढ़ाने की है। प्रस्ताव के मुताबिक, देश में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 815 की जा सकती है। इस तरह संसद में 272 सीटों का इजाफा होगा।

बिहार के लिहाज से देखें तो यह बदलाव काफी बड़ा साबित हो सकता है। राज्य की 40 सीटें बढ़कर 60 हो जाएंगी। यानी 20 नई सीटों का इजाफा होगा। प्रस्तावित व्यवस्था में बढ़ाई गई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में बिहार की राजनीति में महिला उम्मीदवारों की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।

20 नई सीटें और महिलाओं के लिए आरक्षण, क्या होगा पूरा गणित?

महिला आरक्षण को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन-कौन सी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी? फिलहाल इसका अंतिम खाका स्पष्ट नहीं है। उपलब्ध प्रस्ताव के मुताबिक, सीटों का चयन लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया जा सकता है। आरक्षित सीटों का रोटेशन भी होगा, ताकि किसी एक क्षेत्र में लंबे समय तक पुरुष उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने का रास्ता बंद न रहे।

प्रस्तावित व्यवस्था में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण की अवधि 15 साल बताई गई है, जिसे संसद आगे बढ़ा सकती है। एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में एक तिहाई सीटें इन वर्गों की महिलाओं के लिए होंगी। हालांकि, ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान इस प्रस्ताव में नहीं बताया गया है। यानी आने वाले समय में बिहार के चुनावी मैदान में महिला चेहरों की संख्या बढ़ सकती है। इसका सीधा असर राजनीतिक दलों की टिकट वितरण रणनीति पर भी पड़ेगा।

बिहार की इन 10 लोकसभा सीटों का बदल सकता है नक्शा

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की उन 10 लोकसभा सीटों को लेकर है, जिनके तीन हिस्सों में बांटे जाने का सुझाव दिया गया है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की सदस्य डॉ. शामिका रवि और डॉ. मुदित कपूर के एक ड्राफ्ट में परिसीमन को लेकर गणितीय फॉर्मूला सुझाया गया है।इसमें 543 लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 824 करने का गणित दिया गया है। प्रस्ताव में 374 सीटों को पहले की तरह बनाए रखने और 111 सीटों को तीन हिस्सों में तथा 59 सीटों को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव है।

बिहार की जिन 10 सीटों को तीन हिस्सों में बांटने की बात कही गई है, उनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, दरभंगा, सारण, बेगूसराय, आरा, मधुबनी, झंझारपुर, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं। बाकी 30 लोकसभा सीटों को पहले की तरह बनाए रखने का सुझाव दिया गया है।हालांकि, यह अभी प्रस्तावित फॉर्मूला है। इन सीटों के वास्तविक बंटवारे और नए क्षेत्रों की सीमाओं को लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

पटना साहिब से पाटलिपुत्र तक, किसका बिगड़ेगा खेल?

परिसीमन का सबसे दिलचस्प असर पटना की दोनों लोकसभा सीटों पर देखने को मिल सकता है। पटना साहिब को बीजेपी का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। यहां शहरी मतदाताओं की बड़ी संख्या है। बांकीपुर, कुम्हरार और दीघा जैसे विधानसभा क्षेत्र शहरी प्रभाव वाले इलाके हैं। वहीं फतुहा और बख्तियारपुर में आरजेडी महागठबंधन की मजबूत चुनौती पेश करती रही है।अगर परिसीमन के दौरान इन क्षेत्रों का बंटवारा होता है तो नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं। खासकर ग्रामीण और शहरी इलाकों के अलग-अलग होने से चुनावी मुकाबले का स्वरूप बदल सकता है।

दूसरी तरफ पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव मतदाताओं की बड़ी भूमिका रही है। यहां यादव, भूमिहार, कुर्मी और कुशवाहा सहित कई समुदायों का चुनावी प्रभाव है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने यह सीट जीती थी। ऐसे में अगर यादव बहुल इलाकों का बंटवारा होता है तो आरजेडी के पारंपरिक वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

बेगूसराय और मुंगेर में भी बदल सकता है समीकरण

बेगूसराय की राजनीति में भूमिहार और मुस्लिम मतदाताओं के साथ पिछड़ी जातियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां वामपंथी दलों की भी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी रही है। परिसीमन में विधानसभा क्षेत्रों का नए सिरे से बंटवारा होने पर आरजेडी और वामदलों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

मुंगेर में भूमिहार, यादव, कुर्मी और धानुक मतदाताओं का प्रभाव है। यहां अगड़ी जातियों और ईबीसी समुदायों के समीकरण को एनडीए की ताकत माना जाता है। नए परिसीमन से अलग-अलग जिलों में फैले क्षेत्रों का पुनर्गठन हुआ तो चुनावी मुकाबले की दिशा बदल सकती है।

दरभंगा, सारण और आरा में भी बढ़ेगी सियासी हलचल

दरभंगा में मुस्लिम, मैथिल ब्राह्मण और यादव मतदाताओं की भूमिका अहम है। यहां मुस्लिम-यादव समीकरण के कारण आरजेडी बीजेपी को चुनौती देती रही है। यदि दरभंगा ग्रामीण और अलीनगर जैसे विधानसभा क्षेत्रों का अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में समायोजन होता है तो मुकाबले का गणित बदल सकता है।सारण में यादव और राजपूत मतदाताओं के बीच राजनीतिक मुकाबला लंबे समय से चर्चा में रहा है। दियारा क्षेत्र के बंटवारे की स्थिति में मतदाताओं का समीकरण प्रभावित हो सकता है।

आरा में भी राजपूत, यादव और मुस्लिम मतदाताओं के साथ वामपंथी दलों का प्रभाव महत्वपूर्ण है। तरारी, अगियांव और संदेश जैसे क्षेत्रों के नए लोकसभा क्षेत्रों में शामिल होने से महागठबंधन की राजनीतिक ताकत पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मधुबनी में मुस्लिम, मैथिल ब्राह्मण, यादव और अति पिछड़ी जातियों के मतदाता चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। बिस्फी, जाले, केवटी और मधुबनी जैसे क्षेत्रों के बंटवारे से यहां भी एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबले की तस्वीर बदल सकती है।

क्या परिसीमन से NDA को होगा फायदा?

सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल यही है कि परिसीमन का फायदा किसे मिलेगा? फिलहाल इसका निश्चित जवाब देना जल्दबाजी होगी। क्योंकि अभी केवल संभावित रूप से प्रभावित होने वाली सीटों के नाम सामने आए हैं। किन विधानसभा क्षेत्रों को किस नई लोकसभा सीट में शामिल किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है।

राजनीतिक विश्लेषण के स्तर पर मौजूदा समीकरणों को देखते हुए कुछ सीटों पर एनडीए को फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आरजेडी और वामदलों के पारंपरिक वोट बैंक वाले क्षेत्रों के बंटने से उनके सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।लेकिन एक बात साफ है कि परिसीमन सिर्फ नक्शे पर सीमाएं खींचने की प्रक्रिया नहीं होगी। इससे नेताओं की राजनीतिक जमीन, उम्मीदवारों की दावेदारी, जातीय समीकरण और चुनावी रणनीति तक बदल सकती है।

बिहार में 20 नई लोकसभा सीटें जुड़ने और महिला आरक्षण लागू होने की स्थिति में राजनीति का चेहरा भी बदल सकता है। अब सबकी नजर संसद के विशेष सत्र और परिसीमन के अंतिम फॉर्मूले पर टिकी है। सवाल सिर्फ सीटें बढ़ने का नहीं, बल्कि यह है कि बिहार की राजनीति में किसका किला मजबूत होगा और किसकी सियासी जमीन खिसक जाएगी।