ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, जानिए आज पहले दिन क्या होगा

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार को शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में कुल पांच बैठकें होंगी। 24, 27, 28, 29 और 30 जून को

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, जानिए आज पहले दिन क्या होगा
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार को शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में कुल पांच बैठकें होंगी। 24, 27, 28, 29 और 30 जून को सदन की कार्यवाही चलेगी। इस दौरान दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होने और राजकीय विधेयक पारित होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे। पहले दिन ही शुक्रवार को विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही, दोनों सदन के नए सदस्यों का शपथ होगा। 27 और 28 जून को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे। 29 जून को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 30 जून को गैर सरकारी संकल्प पेश किये जाएंगे।


मानसून सत्र के पहले दिन आज विधानसभा और विधान परिषद इन दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा में सत्र की शुरुआत स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक संबोधन से होगी। इसके बाद अभ्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा, साथ ही साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा कार्य मंत्रणा समिति का गठन भी करेंगे। सदन में आज राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधायकों को पटल पर रखा जाएगा और वित्तीय वर्ष 2022–23 के प्रथम अनुपूरक बजट को सदन में रखे जाने के साथ दिवंगत सदस्यों को शोक संवेदना दी जाएगी। शोक प्रकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो जाएगी। विधान परिषद में भी आज शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित हो जाएगी।


विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की पूरी तैयारी है, हालांकि सत्र बेहद छोटा है। अलग–अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों को सदन में प्रमुखता से रखने और विपक्ष के सवालों का जोरदार जवाब देने को तैयार है। इसको लेकर सभी दल आपस में विचार विमर्श भी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी सभी दलों की बैठक कर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर आवश्यक पहली की है।